मेरठ, जून 4 -- मेरठ। नौचंदी मेला स्थित पटेल मंडप में मंगलवार शाम मथुरा-वृंदावन से आए लोक कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ, गणेश वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। कार्यक्रम में ब्रज की छटा लोकगीतों और लोकनृत्यों के माध्यम से देखने को मिली। जय कन्हैयालाल की, जमना किनारे मेरा गांव, कान्हा बरसाने में आ जाइयो... बुलाई रही राधे प्यारी जैसे लोकगीतों ने मंच पर समां बांध दिया। कलाकारों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। मयूर नृत्य, चरूकुला नृत्य से भरपूर झलकियां, लठामार और फूलों की होली जैसी विशेष प्रस्तुतियों ने सभी को मोह लिया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने किया। विशिष्ट अतिथि अपर नगर आयुक्त लवी त्रिपाठी रहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.