भागलपुर, जनवरी 3 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। राम सुंदर उच्च विद्यालय, रामपुर के खेल मैदान में आयोजित पंचायत स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत शुक्रवार को पटेल चैलेंज ट्रॉफी का तीसरा लीग मैच रामजानीपुर और बंधुजयराम पंचायत की टीमों के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रामजानीपुर की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 240 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बंधुजयराम पंचायत की टीम 14.2 ओवर में मात्र 92 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और बड़े अंतर 148 रन से हार गई। रामजानीपुर की ओर से ऋषि कपूर ने मात्र 21 गेंदों में ताबड़तोड़ 85 रनों की शानदार पारी खेली, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। निर्णायक के रूप में दीपक मेंडिस और गोलू मौजूद थे। स्कोरर की भूमिका अरशद कुमार, राज और बादल ने निभाई, जबकि उद्घोषक की भूमिका दीप...