नई दिल्ली, अक्टूबर 8 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। देश के पहले गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर भाजपा देशव्यापी आयोजन करने जा रही है। इसके लिए पार्टी 'एक भारत-आत्मनिर्भर भारत अभियान की शुरुआत पटेल की जयंती 31 अक्तूबर से करेगी। समापन केवड़िया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर छह दिसंबर को बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर होगा। भाजपा मुख्यालय में बुधवार को इस अभियान को लेकर पार्टी महासचिव सुनील बंसल की अध्यक्षता में कार्यशाला हुई। इसमें भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे। यह अभियान तीन हिस्सों में चलाया जाएगा। विधानसभा चुनाव के चलते शुरुआत में बिहार में यह अभियान नहीं चलाया जाएगा, लेकिन इसको बिहार चुनाव और वहां के राजनीतिक समीकरणों से भी जोड़कर देखा जा रहा है। इस अभियान का राष्ट्रीय एकता के लिए तो अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.