विकासनगर, अक्टूबर 31 -- सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाते हुए पछुवादून में रन फॉर यूनिटी के साथ ही कई अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र की एकता के लिए दौड़ लगाई, जबकि शिक्षण संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से सरदार पटेल के कार्यों को बताया गया। हरबर्टपुर में भाजपा की ओर से आयोजित रन फॉर यूनिटी के तहत कार्यकर्ताओं ने दौड़ लगाई, जबकि विकासनगर में कार्यकर्ताओं समेत आम नागरिकों को शपथ दिलाई गई। विधायक मुन्ना चौहान ने कहा कि सरदार पटेल ने अपने अदम्य साहस, दूरदर्शिता और अद्वितीय नेतृत्व के बल पर देश को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य किया। उनके योगदान से ही आज भारत एक सशक्त और अखंड राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर खड़ा है। सेलाकुई में विधायक सहदेव पुंडीर ने कहा कि सरद...