देहरादून, जनवरी 9 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। पटेलनगर थाना क्षेत्र में जिला टास्क फोर्स ने छापेमारी कर चार बाल श्रमिकों को मुक्त कराया है। इस मामले में श्रम प्रवर्तन अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने होटल, ऑटो रिपेयरिंग और स्टील फैब्रिकेशन सेंटर के चार संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सहायक श्रम आयुक्त के निर्देशों पर जिला टास्क फोर्स ने पटेलनगर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान काजी लाजवाब होटल मेंहूवाला से मात्र 8 वर्षीय बालक को श्रम करते हुए पाया गया। इसके अलावा दून ऑटो प्वाइंट सर्विस आजाद कॉलोनी से 14 वर्षीय, एके ऑटो रिपेयरिंग सेंटर माजरा से 14 वर्षीय और शिमला बाईपास स्थित राव स्टील फैब्रिकेशन में 17 वर्षीय किशोर को रेस्क्यू किया। इंस्पेक्टर पटेलनगर सीबीएस अधिकारी ने बताया कि श्रम प्रवर्तन अधिकारी अमित थपलियाल की ओर...