सहरसा, अगस्त 14 -- सहरसा, नगर संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के पटुआहा वार्ड संख्या 24 में मंगलवार की रात करीब 8 बजे दो पक्षों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घटना में घातक हथियारों से लैस दर्जनों लोगों ने एक पक्ष पर हमला बोल दिया। पीड़ित विनोद सिंह ने थाने में दिए आवेदन में बताया कि वह अपने दुकान पर बैठे थे, तभी अचानक कई लोग हथियार लेकर पहुंच गए और मारपीट करने लगे। आरोप है कि हमलावरों में पुरुषों के साथ महिलाएं भी शामिल थीं। उन्होंने घर में घुसकर गाली-गलौज, तोड़फोड़ और लूटपाट की। इस दौरान महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की गई। विरोध करने पर हमलावरों ने कट्टे के बट से वार कर दिया, जिससे साहुल कुमार, धर्मेंद्र कुमार सिंह समेत कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग पहुंचे, तब जाकर हमलावर वहां से भाग निकल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.