एटा, मई 2 -- थाना क्षेत्र के गांव नकंदपुर बेलामई में दो पक्षों के बीच मामूली कहा सुनी एवं लेन देने को लेकर विवाद हो गया। इसमें एक घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार को कोल्डड्रिंक के पैसे के लेन देन को लेकर दोनों पक्षो में झगड़ा हो गया। इसमें दुर्योधन सिंह पुत्र बारे लाल ने घायल हुए हैं। घायल ने नामजदों पर गोली मारने का आरोप लगाया गया है। परिजनों ने घायल दुर्योधन सिंह को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। स्थानीय लोगों के अनुसार झगड़ा के समय दोनों पक्षों की तरफ से कई राउंड फायरिंग की गई है। थाना प्रभारी चमन कुमार गोस्वामी ने बताया कि गांव नंदपुर बेलामई में दो पक्षो में झगड़ा हो गया था। झगड़े में गांव के ही दुर्योधन पुत्र बारे लाल घायल हुए हैं। पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार गोली लगना बताया गया है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.