रांची, अक्टूबर 21 -- रांची। संवाददाता दीवाली की रात राजधानी रांची में आतिशबाजी का उत्सव कई परिवारों के लिए दर्दनाक साबित हुआ। पटाखों की चपेट में आकर पचास से अधिक लोग घायल हो गए। रिम्स और सदर अस्पताल में देर रात तक मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। रिम्स के बर्न वार्ड में छह मरीजों को भर्ती किया गया है, जिनमें एक की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। रिम्स सर्जरी विभाग के एचओडी डॉ डीके सिन्हा ने बताया कि गंभीर मरीज करीब नब्बे फीसदी से अधिक जल चुका है, स्थिति गंभीर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि इस बार पटाखों से झुलसने के मामलों में चेहरे, हाथ और आंखों में चोट के मामले अधिक आए हैं। रिम्स में दो दर्जन से अधिक मरीज पहुंचे रिम्स इमरजेंसी में दो दर्जन से अधिक घायल पहुंचे, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। वहीं सदर अस्पताल में भी पच्चीस से अधिक...