अमरोहा, मई 1 -- थाना क्षेत्र के गांव भावली के पास बगद नदी के किनारे संचालित पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार शाम विस्फोट हो गया। फैक्ट्री में काम कर रही मां के पास खेल रहा आठ वर्षीय बच्चा विस्फोट की चपेट में आकर झुलस गया। फैक्ट्री में भी खासा नुकसान हुआ। घायल बालक का उपचार संभल जिले के गंवा के निजी अस्पताल में चल रहा है। मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार रहरा लिंक मार्ग पर भावली से करीब एक किमी पहले बगद नदी के किनारे पटाखा फैक्ट्री चल रही है। फैक्ट्री संचालक नोएडा का निवासी बताया जा रहा है। फैक्ट्री में आसपास के गांवों के लोग पटाखा बनाने का काम करते हैं। बताया जा रहा है कि भावली निवासी विमलेश देवी भी फैक्ट्री में पटाखे बनाती हैं। मंगलवार को वह अपने आठ वर्षीय बेटे आकाश को साथ लेकर फैक्ट्री गई थी। इस दौरान फैक्ट्री में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.