मोतिहारी, फरवरी 18 -- हरसिद्धि, एक संवाददाता । राजस्थान के पटाखा फैक्ट्री में ही डेढ़ साल पूर्व विस्फोट के दौरान मुन्ना ने अपने आंख की रोशनी गंवा चुका है। उसको भी वहीं ठेकेदार बुलाकर ले गये जो इस बार गांव के अन्य लोगों को बुलाकर ले गया है। मटियारिया नन्हकार गांव के हीं गगनदेव राम के पुत्र मुन्ना राम 30 वर्ष मजदूर की डेढ़ साल पूर्व झुलस जाने के कारण उसके आंख की रोशनी चली गई। वह भी ठेकेदार अभिनंदन तिवारी के माध्यम से हीं पटाखा फैक्ट्री में मजदूरी करने गया था। पटाखा फैक्ट्री में आग लगी और वह झुलस गया। उसकी इलाज हुई स्वस्थ हो गया लेकिन उसके आंखों की रोशनी सदा के लिए चली गयी। अब मुन्ना घर पर हीं किसी तरह जिंदगी जी रहा है। मुन्ना ने बताया कि इस बार जाने के पहले गांव के लोगों केा मना किया था। किसी ने उसकी बात नहीं मानी और सभी पटाखा फैक्ट्री में ...