लखनऊ, अक्टूबर 8 -- नगराम-समेसी मार्ग पर रिहायसी इलाके में अवैध पटाखा फैक्टरी पकड़े जाने के मामले में मंगलवार को पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने कई अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर भंडारण कर रखे गए 15 कुंतल बम और 14 कुंतल बारूद बरामद किया है। रात में पटाखे की खेप ऑटो से रायबरेली ले जाई जा रही थी। इस बीच पुलिस ने एक को धर दबोचा। पूछताछ में पटाखा फैक्टरी और गोदाम की जानकारी हुई। एसीपी मोहनलालगंज रजनीश वर्मा के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में चौधराना निवासी मोहम्मद रफीक उर्फ मुन्ना, नगराम कस्बे के गढ़ी मोहल्ले का रहने वाला मोहम्मद रिजवान मोहम्मद, सलीम और हैदरगढ़ के घोसियाना की रमजान अली उर्फ आदाब अली है। लंबे समय से रफीक उर्फ मुन्ना अपने घर में पटाखे बनाने का काम कर रहा था। मंगलवार रात आटो से रमजान अली आटो से पटाखों की खेप लेकर जा रहा था। थाना...