मुरादाबाद, जनवरी 15 -- जीविका बचाओ आन्दोलन समिति का सम्मेलन गुरुवार को कंपनी बाग स्थित गांधी मूति पार्क में हुआ। वक्ताओं ने कहा कि नगर निगम पटरी दुकानदार और साप्ताहिक बाजार से जुड़े दुकानदारों को उजाड़ रहा है। उनके स्थान पर बड़ी-बड़ी कंपनियों व ठेकेदारों को बैठाया जा रहा है। जिससे शहर के छोटे दुकानदार और उनके परिवार के लोग परेशान हैं। इस प्रकरण को लेकर बड़े आंदोलन की योजना बनाई गई। जिसके लिए 25 सदस्यीय कमेटी बनाई गई। सर्व सम्मति से 12 फरवरी को लेकर जिलाधिकारी पर धरना-प्रदर्शन का निर्णय लिया गया। अध्यक्षता हर किशोर सिंह और संचालन नसीम वारसी ने की। सम्मेलन को रहमान, लालता प्रसाद पप्पू, पूजा, सुखदेवी, प्रभा देवी, राम किशोर, माया देवी आदि ने संबोधित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.