मुंगेर, जनवरी 17 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर किऊल रेलखंड के बीच सारोबाग रेलवे ट्रैक पर एक मजदूर पटरी क्रॉस के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से शुक्रवार को मौत हो गयी। मृतक नंद किशोर तांती (50) के रूप में हुई है। हालांकि आरपीएफ और जीआरपी पुलिस के पहुंचने के लिए पहले ही ग्रामीणों ने शव को पटरी से हटा लिया। इस बावत आरपीएफ जमालपुर के सब इंस्पेक्टर जेआर मीणा ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर आरपीएफ पुलिस मौके पर पहुंची थी। लेकिन शव नहीं मिला। ग्रामीणों ने बताया कि गया हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में उस समय मजदूर आया, जब वे पटरी क्रॉसिंग कर रहा था। हालांकि कुछ ग्रामीणों का कहना है कि वे आत्महत्या की है। वो जान बुझकर ट्रेन को आते देख पटरी पर जा खड़ा हो गया। और ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी। इस दौरान कुछ मिनटों के लिए ट्रेनों का परिच...