रामनगर, जनवरी 6 -- रामनगर। ग्राम पटरानी क्षेत्र में अंकिता भंडारी व एंजेल चकमा को न्याय दिलाने की मांग को लेकर छात्र संगठन ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन और इंकलाबी नौजवान सभा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से धरना प्रदर्शन किया। मंगलवार को आइसा नेता सुमित कुमार ने कहा कि अपराधिक गतिविधियां बढ़ रही है। आए दिन हो रहे अपराधिक घटनाएं एक सोचनीय विषय है और राजनीतिक स्वार्थों के लिए जो नफरत आए दिन समाज में फैलाई जा रही। बताया कि एंजेल को सरेआम मारा गया। अंकिता भंडारी को अभी तक न्याय नहीं मिला है। अंकिता के मामले में उन्होंने सीबीआई जांच की मांग की। इस मौके पर रिंकी आर्या, हरीश, सुनीता, जानकी देवी, ममता, पंकज सती, शांति देवी, रोशनी, दिवाकर, कविता, मीना देवी, काजल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.