जमशेदपुर, फरवरी 6 -- झारखंड सरकार की 108 एंबुलेंस सेवा दिनों दिन बदतर होती जा रही है। कभी समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंचती तो कहीं ईंधन खत्म होने या तकनीकी खराबी के कारण मरीजों को अस्पताल समय पर नहीं पहुंचाया जा सकता। ताजा मामला गुरुवार को आगुईडांगरा गांव का सामने आया। डायरिया से पीड़ित 45 वर्षीय महिला सावित्री सिंह को शाम 4 बजे एमजीएम अस्पताल ले जा रही 108 एंबुलेंस (जेएच01सीजे-8238) का रास्ते में तेल खत्म हो गया। टाटा-पटमदा मुख्य सड़क पर धूसरा गांव के समीप गाड़ी का इंजन बंद हो गया। इसके बाद मरीज को एमजीएम अस्पताल में उपलब्ध दूसरी एंबुलेंस से करीब 15 किमी की दूरी तय कर अस्पताल पहुंचाया गया। परिजन बताते हैं कि सावित्री सिंह की हालत बुधवार से गंभीर थी। रिश्तेदार रविंद्र सिंह ने 108 सेवा में कॉल किया तो बोड़ाम के लावजोड़ा पीएचसी की एंबुलेंस घर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.