जमशेदपुर, जून 28 -- पटमदा: पटमदा के लावा, बेलटांड़, पटमदा, माचा, बांसगढ़, गोपालपुर, बोड़ाम समेत विभिन्न गांवों में स्थित मां दुर्गा व मां काली के मंदिरों में हजारों की संख्या में व्रती महिलाओं ने शनिवार को श्रद्धापूर्वक माता विपद तारिणी की पूजा-अर्चना की। इस दौरान माता को 13 प्रकार के फलों के अलावा अन्य भोग चढ़ाया गया। बेलटांड़ स्थित श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में माणिक हालदार व महावीर महतो ने पूजा की व्यवस्था में सक्रिय योगदान दिया। यहां भूला गांव से आए पुरोहित ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा संपन्न कराई। यहां सुबह से दोपहर 3 बजे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.