जमशेदपुर, फरवरी 17 -- झारखंड ग्रामीण बैंक की पटमदा शाखा के पास रविवार को दोपहर करीब ढाई बजे हुई सड़क दुर्घटना में एक महिला घायल हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पटमदा के लोवाडीह गांव निवासी तीन महिलाएं महाशिवरात्रि के मौके पर पटमदा थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में पूजा करने आई थीं। पूजा के बाद पैदल अपने घर लौटते समय विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित बाइक ने एक महिला को अपनी चपेट में ले लिया। घटनास्थल पर बाइक चालक गिर गया और घायल होने का अभिनय करने लगा। सूचना पाकर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने उसे खड़ा कराकर तुरंत पुलिस वाहन में बैठाया और माचा स्थित सीएचसी अस्पताल इलाज के लिए भेजा। घटना में महिला की एक अंगुली कट गई और वह दर्द से कराह रही थी। पुलिस ने उनका भी उपचार कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.