जमशेदपुर, अक्टूबर 13 -- पटमदा प्रखंड के चड़कपाथर गांव में रविवार को सुबह करीब साढ़े 10 बजे एक पागल कुत्ते ने दो बच्चों को काट लिया। परिजनों ने दोनों बच्चों को माचा सीएचसी में भर्ती कर इलाज कराया और उन्हें एंटी-रेबीज के टीके लगवाए। चड़कपाथर निवासी और सह झामुमो नेता समीर महतो ने बताया कि अंबुज महतो के बेटे शुभ महतो (8 वर्ष) घर के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान कुत्ते ने उन पर हमला कर काट लिया, जिससे वह लहूलुहान हो गए। इसके बाद वही कुत्ता अपने घर के पीछे में खड़े 15 वर्षीय मटू अंसारी (पिता शबराती अंसारी) पर भी हमला कर उसे काट लिया। समीर महतो ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कुत्ते को लाठी से पीट-पीट कर मार डाला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.