जमशेदपुर, मार्च 22 -- जिले के उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार शुक्रवार को पटमदा सीओ डॉ. राजेंद्र कुमार दास, माइनिंग इंस्पेक्टर अरविंद उरांव व कमलपुर थाना प्रभारी दीपक कुमार ठाकुर ने ओड़िया, बनकुंचिया गेरूवाला, सामरजोबड़ा व चिरूडीह आदि गांवों में मौजूद पत्थर खदानों व क्रशर प्लांटों का निरीक्षण किया। अधिकारियों द्वारा निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में संचालित क्रशर मशीन व पत्थर खदानों के कागजातों की भी जांच की गई। जांच के दौरान अधिकारियों को क्षेत्र में किसी प्रकार का अवैध खदान एवं क्रशर प्लांट की पहचान नहीं हो पाई हैं। गौरतलब हो कि पिछले दिनों पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त अनन्य मित्तल कमलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दादुडीह गांव में कौशल विकास योजना के एक कार्यक्रम का उद्घाटन करने पहुंचे थे, जहां कुछ ग्रामीणों द्वारा मौखिक रूप से क्षेत्र में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.