जमशेदपुर, मार्च 14 -- पटमदा: पटमदा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्य सड़क पर ग्रामीण बैंक पटमदा शाखा के समीप हुई दो बाइकों (स्प्लेंडर व बुलेट) की आमने-सामने की टक्कर में 5 लोग घायल हो गए। घटना शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे की है। स्प्लेंडर बाइक पर सवार 3 युवक बोड़ाम थाना क्षेत्र के गेरूआ गांव के निवासी हैं एवं बुलेट पर सवार अनिमेष तिवारी (50) एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत बालीगुमा निवासी है जबकि उसके पीछे बैठा किशोर कृष्णा श्रीवास्तव (12) पश्चिम बंगाल के आसनसोल थाना क्षेत्र अंतर्गत कुल्टी निवासी है। गेरुआ निवासी घायल युवकों में लखन सिंह (22), रमेश कर्मकार (21) व कार्तिक कर्मकार (30) शामिल हैं।स्थानीय लोगों के मुताबिक गेरुआ निवासी युवक कांकीडीह महुलतल हाट से अपने घर लौट रहा था जबकि बुलेट चालक उस बच्चे को छोड़ने के लिए पुरुलिया जा रहा था। कुल्टी निवासी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.