जमशेदपुर, फरवरी 20 -- पटमदा प्रखंड मुख्यालय के डाक बंगला परिसर में बुधवार को पारंपरिक ग्राम प्रधान संघ, पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी की बैठक महासचिव मृत्युंजय महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें जिले के सभी प्रखंडों के ग्राम प्रधान शामिल हुए और पेसा नियमावली को लेकर उत्पन्न भ्रम को दूर करने का प्रयास किया गया। जिला अध्यक्ष अरुण बारिक ने कहा कि पेसा कानून अनुसूचित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अपनी परंपरा, रीति-रिवाज और सांस्कृतिक, धार्मिक प्रथाओं को संरक्षित करने का अवसर देता है। अनुसूचित क्षेत्रों में आदिवासी एवं अन्य समुदाय अपनी परंपराओं के अनुसार सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करते हैं और सभी समुदाय मिलकर स्वशासन व्यवस्था संचालित करते आए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि आदि काल से ग्राम प्रधान या मान्यता प्राप्त अन्य व्यक्ति सर्वमान्य होते आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.