जमशेदपुर, जून 8 -- पटमदा के राखडीह स्थित बिड़रा पंचायत भवन में शनिवार को एकल नारी सशक्ति संगठन झारखंड की ओर से पंचायतस्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें पंचायत के विभिन्न गावों से सैकड़ों एकल महिलाएं शामिल हुईं। मौके पर कुमार दिलीप ने कहा कि एकल नारी सशक्ति संगठन झारखंड से अबतक 20 वर्ष में 34 हजार से ज्यादा एकल महिलाएं जुड़ी हैं। प्रीति गुड़िया ने कहा कि केंद्र सरकार अबतक हमें पेंशन के रूप में मात्र 200 रुपये देती है, बाकी 800 राज्य सरकार द्वारा दी जाती है। हिमानी महतो ने कहा कि संगठन की तरफ से अलग-अलग समस्याओं के निदान के लिए प्रत्येक पंचायत में लगातार विस्तार किया जा रहा है। 6 महीने में महुलबना व कुमीर पंचायत में संगठन का विस्तार किया गया है। हर महीने के 9 एवं 10 तारीख को बैठक होती है। सामाजिक कार्यकर्ता विश्वनाथ महतो ने कहा कि एकल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.