जमशेदपुर, नवम्बर 26 -- पटमदा: पटमदा डिग्री कॉलेज जाल्ला के सभागार में बुधवार को भारतीय संविधान दिवस मनाया गया। कॉलेज के प्राचार्य कृष्णपद महतो ने कहा कि हमारे देश का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। जिसके ऊपर गौरव होना स्वाभाविक है। हमारे देश का संविधान में देश के समस्त नागरिकों को सुरक्षा एवं न्याय प्रदान करने के लिए बनाए गए हैं। इस प्रकार के संविधान गौरव दिवस केवल शिक्षा संस्थान या सरकारी कार्यालय में ही नहीं देश के हर गांव, हर मोहल्ले में संविधान गौरव दिवस का पालन होना आवश्यक है। जिससे हमारे देश में निवास करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को अपना संवैधानिक अधिकार के बारे में जानकारी प्राप्त हो। इस अवसर पर कॉलेज के राजनीतिक विज्ञान के प्राध्यापक डॉक्टर गौतम गोराई, व्याख्याता बी विनायक, व्याख्याता चंद्रशेखर महतो ने भी संबोधित किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.