जमशेदपुर, अक्टूबर 10 -- पटमदा डिग्री कॉलेज जाल्ला की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की पहल पर इनरव्हील क्लब जमशेदपुर वेस्ट की ओर से गुरुवार को कॉलेज की छात्राओं के लिए सेनिटरी पैड वेंडिंग मशीन दी गई। यह मशीन क्लब के सदस्यों ने पटमदा डिग्री कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य कृष्णपद महतो के हाथों सौंपा। प्राचार्य ने यह मशीन कॉलेज के महिला प्राध्यापिका राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी शास्वती महतो एवं परीक्षा नियंत्रक माधुरी के हाथों में सौंप दिया। प्रभारी प्राचार्य ने कहा कि कॉलेज में यह मशीन लगने से सभी छात्राओं को फायदा होगा। मौके पर इनरव्हील क्लब की जिला चेयरपर्सन रश्मि गुप्ता, अध्यक्ष सनोबर हसन, सचिव निभा मिश्रा, व्याख्याता विश्वनाथ महतो, शिक्षक प्रतिनिधि चंद्रशेखर महतो, डॉ. कमल कुमार महतो, बिश्वजीत महतो व सुभाष चन्द्र महतो आदि उपस्थित थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.