जमशेदपुर, जून 1 -- पटमदा: पटमदा इंटर व डिग्री कॉलेज जाल्ला के संस्थापक सचिव रहे स्व भवतारण महतो की 97वीं जयंती के मौके पर रविवार को इंटर कॉलेज जाल्ला के परिसर में उनके चित्र का अनावरण पटमदा उत्तरी - 02 के जिला पार्षद खगेन चंद्र महतो ने किया। मौके पर उपस्थित अतिथियों द्वारा द्वीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू मौजूद थे। अनावरण समारोह में अन्य अतिथियों में भवतारण बाबू के सुपुत्र उज्ज्वल कुमार, पुत्रवधु नीलिमा महतो, पूर्व प्राचार्य पंचानन दास, डिग्री कॉलेज के प्राचार्य कृष्णपद महतो, समाजसेवी भीष्मनाथ महतो, मृत्युंजय महतो, सुनील वरण महतो, अनिल वरण महतो, फूलचांद महतो, बुद्धेश्वर महतो व बिरिंची महतो आदि मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए इंटर कॉलेज के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.