जमशेदपुर, जून 3 -- पटमदा: पटमदा प्रखंड अंतर्गत धुसरा गांव के डोगागरल सबर टोला स्थित डीएमएफटी फंड से निर्मित जलमीनार पिछले 5 माह से खराब पड़ा हुआ है। इसके कारण यहां करीब 50 परिवार के लोगों के समक्ष जल संकट की समस्या उत्पन्न हो गई है। गांव के आरेन सबर, संतोष सबर, धनंजय सबर व शुरुवाली सबर ने बताया कि इससे पूर्व भी यह जलमीनार लंबे समय तक खराब पड़ा हुआ था। करीब एक साल पहले प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से इसकी मरम्मत करवाई गई थी। वर्तमान में मोटर एवं अन्य सामान खराब होने से पानी नहीं निकल रहा है। इसकी सूचना मिलने पर मंगलवार को झामुमो के पटमदा प्रखंड कोषाध्यक्ष हरिहर सिंह ने निरीक्षण किया और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि इस मामले में बीडीओ एवं स्थानीय विधायक को अवगत कराया जाएगा। बताते हैं कि वर्तमान में लोग गांव में मौजूद एक कुएं का पानी पी र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.