जमशेदपुर, मई 31 -- पटमदा के नक्सल प्रभावित जोड़सा पंचायत के जामडीह गांव में डायरिया फैलने से करीब एक दर्जन लोग बीमार हो गए हैं। इनमें से 9 लोगों का इलाज जमशेदपुर के डिमना स्थित नर्सिंग होम में चल रहा है। इसकी सूचना पर पटमदा सीएचसी प्रभारी ने गुरुवार को एक टीम को गांव में भेजा। टीम ने दो मरीजों का इलाज किया, जबकि अन्य प्रभावित लोगों के बीच ओआरएस पैकेट का वितरण किया गया। टीम ने कैंप लगाकर 90 लोगों की जांच भी की। नर्सिंग होम में भर्ती मरीजों में पतिदासी मुर्मू (55), सुमी मुर्मू (46), सोमवारी मुर्मू (18), लक्ष्मी मुर्मू (22), सोमनाथ मुर्मू (12), फिरूलाल हांसदा (55) एवं कमला मुर्मू (45) आदि शामिल हैं। वहीं, गांव में डायरिया पीड़ित पूर्णिमा हांसदा (22) को स्लाइन चढ़ाया गया। टीम में शामिल चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आरती पांडेय ने प्रभारी को बताया कि...