गिरडीह, जनवरी 16 -- गिरिडीह। गिरिडीह से पटना एवं हावड़ा के लिए सीधी रेल सेवा शुरू करने की एफजेसीसीआई की मांग पर अब रेलवे स्तर से कार्रवाई शुरू हो गई है। दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक कार्यालय, कोलकाता ने इस संबंध में रांची मंडल को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। यह मांग सदस्य डीआरयूसीसी, रांची मंडल एवं एफजेसीसीआई प्रतिनिधि संजय अखोरी द्वारा रखी गई थी। मांग में गया से हावड़ा के बीच संचालित वंदे भारत एक्सप्रेस का रुट कोडरमा-गिरिडीह-मधुपुर होते हुए हावड़ा तक करने एवं बनारस से देवघर के बीच प्रस्तावित वंदे भारत ट्रेन का रूट जसीडीह के स्थान पर मधुपुर गिरिडीह होते हुए करने का आग्रह किया गया था। दक्षिण पूर्व रेलवे मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि गिरिडीह-पटना रेल मार्ग उत्तर रेलवे, पूर्व मध्य रेलवे एवं पूर्व रेलवे के अधीन आता है,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.