किशनगंज, मार्च 11 -- किशनगंज। संवाददाता पटना हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति राजीव राय सोमवार को किशनगंज पहुंचे। न्यायमूर्ति राजीव कुमार सबसे पहले सर्किट हाउस पहुंचे। न्यायमूर्ति के पहुंचते ही उन्हें पुलिस लाइन के जवानों ने गॉड ऑफ ऑनर दिया। किशनगंज पहुंचने पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुशांत कुमार एवं एसडीएम लतीफुर रहमान ने उनका बुके देकर स्वागत किया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुशांत कुमार ने पटना हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति को प्रसिद्ध बूढ़ी काली मां की प्रतिमा देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर न्यायालय के कर्मचारी भी मौजूद रहे। वही सुरक्षा को लेकर पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.