मुख्य संवाददाता, मई 4 -- कानून की पढ़ाई करने वाली एक छात्रा के साथ यौन शोषण के आरोपित सीनियर वकील के टाइपिस्ट जितेंद्र कुमार को एसके पुरी थाने की पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।आरोपित को हाजीपुर से पकड़ा गया है। शादी का झांसा देकर आरोपित दो वर्षों से यौन शोषण कर रहा था। बाद में उसने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने एसके पुरी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। 24 वर्षीय पीड़िता का आरोप है कि सीनियर वकील भी उसके साथ छेड़खानी करता था। पुलिस ने उसके बयान पर सीनियर वकील और टाइपिस्ट के खिलाफ फरवरी में मुकदमा दर्ज किया गया था। उसने पुलिस को बताया कि बीते वर्षों वह इंटर्नशिप के लिए हाईकोर्ट के सीनियर वकील के पास जाती थी। आरोपों की मानें तो इसी दौरान अकेली पाकर सीनियर वकील उनके साथ छेड़खानी करते थे। यह बात पीड़िता ने वकील के पास काम करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.