पटना, मई 9 -- पटना एयरपोर्ट से मुंबई के लिए स्पाइस जेट ने नई उड़ानें शुरू की है। एसजी 944 मुंबई पटना शुक्रवार को दिन 11.55 बजे पहुंची। पहले दिन ही यह उड़ान एक घंटे 40 मिनट की देरी से पटना एयरपोर्ट पर उतरी। पहले दिन 399 यात्रियों ने इस विमान से सफर किया। इस विमान में मुंबई से पटना के लिए 157 यात्री, जबकि पटना से मुंबई के लिए 142 यात्रियों ने सफर किया। एयरपोर्ट के अफसर और विमानन कंपनी के प्रतिनिधियों ने पहले यात्री को बोर्डिंग पास देकर सम्मानित भी किया। पटना से मुंबई के बीच यह चौथी फ्लाइट : पटना से मुंबई के बीच में तीन जोड़ी विमानों की आवाजाही पहले से है। इनमें इंडिगो की दो और एयर इंडिया की एक जोड़ी उड़ानें हैं। पटना से यह मुंबई के लिए चौथी फ्लाइट होगी। पटना से यह दिन दस बजकर दस बजे उड़ान भरेगी और दो घंटे 55 मिनट बाद दोपहर एक बजकर 55 मिनट प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.