मुख्य संवाददाता, जुलाई 18 -- Amrit Bharat Express Train Fare: पटना से नई दिल्ली के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का शुक्रवार को उद्घाटन होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोतिहारी से इस ट्रेन को वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। हालांकि, शुक्रवार को यह उद्घाटन स्पेशल बनकर चलेगी। इसके बाद 31 जुलाई से इसका नियमित परिचाल शुरू होगा। ट्रेन नंबर 22361 राजेंद्रनगर-नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस 31 जुलाई से रोजाना चलेगी। वहीं नई दिल्ली से इसका नियमित परिचालन 1 अगस्त से शुरू हो जाएगा। गुरुवार को इस ट्रेन का सफल ट्रायल पटना जंक्शन से आरा तक किया गया। यह ट्रेन पटना के प्लेटफॉर्म नंबर 4 से दोपहर 2:30 बजे खुली और दानापुर रुकते हुए आरा दोपहर 3:35 बजे पहुंच गई। वापसी में इस ट्रेन को ट्रायल के तौर पर शाम 4:10 बजे आरा स्टेशन से रवाना किया गया और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.