जमशेदपुर, मार्च 12 -- पटना से जमशेदपुर के लिए वॉल्वो बस सेवा मंगलवार को शुरू हो गई। यह बस बुधवार को शहर पहुंचेगी। जमशेदपुर के बस स्टैंड से रोज शाम सात बजे पटना के लिए रवाना होगी। यात्रियों की सीट बुकिंग का जिम्मा बस स्टैंड के दो एजेंट को मिला है। ऑनलाइन सीट भी बुक की जा सकती है। किराया 1200 सौ रुपये होगा। पटना से वॉल्वो बस के जमशेदपुर आने का यात्रियों समेत एजेंट को भी इंतजार है, क्योंकि वॉल्वो की सेवा अन्य बस से अलग होगी। मालूम हो कि, जमशेदपुर से नौ बसें रोज पटना मार्ग पर चलती हैं। इनमें स्लीपर और बैठने की सुविधा यात्रियों को मिलती है। वॉल्वो बस यात्रियों के लिए ज्यादा सुविधाजनक एवं आरामदायक होने की उम्मीद है। जमशेदपुर बस ऑनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राम उदय प्रसाद सिंह ने बताया कि पटना मार्ग में और ज्यादा बसों की जरूरत है। मालूम हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.