मुख्य संवाददाता, जुलाई 4 -- बिहार से दिल्ली-एनसीआर जाने वालों को हवाई मार्ग से एक और विकल्प मिलने जा रहा है। पटना से गाजियाबाद के लिए इंडिगो एयरलाइन्स की नई फ्लाइट 20 जुलाई से शुरू होगी। विमानों की आवाजाही गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से होगी। रोजाना संचालित होने वाले इस विमान की बुकिंग भी शुरू हो गई है। इस रूट पर पहले से एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट संचालित की जा रही है। पटना एयरपोर्ट से गाजियाबाद का शुरुआती किराया 20 जुलाई को 4700 रुपये है, जबकि उसी दिन गाजियाबाद से पटना का किराया 4145 रुपये है। 180 सीटों की इस फ्लाइट में सभी सीटें इकोनॉमी क्लास की होंगी। पटना से गाजियाबाद का सफर करीब पौने दो घंटे का है। पटना एवं आसपास के जिलों से दिल्ली-एनसीआर आने-जाने वाले लोग इसकी सुविधा ले सकेंगे। यह भी पढ़ें- एयर इंडिया की दिल्ली से पटना आ रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.