पटना, जुलाई 19 -- बहादुरपुर थाना क्षेत्र की झोपड़पट्टी के पास शुक्रवार की रात स्थानीय युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया । थोड़े ही देर में दोनों गुटों के बीच मारपीट होने लगी। इसी दौरान एक युवक ने रिवाल्वर निकाल गोली चला दी। पास में सड़क किनारे बैठी महिला 45 वर्षीया बेबी देवी को लग गई। गोलीबारी से बहादुरपुर झोपड़पट्टी में अफरा तफरी मच गई । घटना की सूचना मिलते ही बहादुरपुर पुलिस मौके पर पहुंची । इस बीच दोनों गुटों के युवक भाग निकले । पुलिस ने जख्मी महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है । बेबी देवी सड़क के किनारे फुटपाथ पर अंडा बेचती है। घटनास्थल से पुलिस ने तीन बाइक बरामद किया है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के जरिए बदमाशों की पहचान की जा रही है ।डीएसपी डॉक्टर गौरव कुमार ने बताया कि गोलीबारी के आरोपित बदमाशों की तलाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.