मुंगेर, दिसम्बर 18 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की 359वीं जयंती को लेकर 19 दिसंबर से लेकर 02 जनवरी तक पटना साहिब स्टेशन पर गरीबरथ, सूरत, बांका, अजमेर सहित 14 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों का दो मिनट अतिरिक्त ठहराव देने का निर्णय लिया है। यह जानकारी पूर्व रेलवे कोलकाता के सीपीआरओ वेद प्रकाश ने दी है। उन्होंने बताया कि ट्रेन नंबर 12361/12362 आसनसोल-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-आसनसोल साप्ताहिक एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 12333/12334 हावड़ा-प्रयागराज रामबाग-हावड़ा विभूति एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 22213/22214 शालीमार-पटना-शालीमार दुरंतो एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 18449/18450 पुरी-पटना-पुरी बैद्यनाथ धाम एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 22948/22947 भागलपुर-सूरत-भागलपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 13241/13242 बांका-राजेंद्र नगर टर्मिनल-बांका इंट...