पटना, नवम्बर 4 -- सिख पंथ के संस्थापक गुरु नानक देवजी महाराज के प्रकाश पर्व को लेकर सामवार को तख्त साहिब में अखंड पाठ रखा गया। इससे पहले पंज प्यारों ने अल सुबह बड़ी प्रभातफेरी निकाली। अखंड पाठ के समापन पर बुधवार को मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा। इधर गुरु का बाग गुरुद्वारा में ग्रंथी की देखरेख में दूसरे दिन भी अखंड पाठ जारी रहा। मंगलवार को अखंड पाठ की समाप्ति के बाद विशेष दीवान सजेगा। जिसके बाद पंच प्यारे की अगुआई में झूलते निशान साहिब के साथ नगर कीर्तन निकाला जाएगा। जो अशोक राजपथ होते हुए देर शाम में तख्त साहिब आयेगा। इसके बाद शाम में कीर्तन दरबार का आयोजन होगा। इधर प्रकाश पर्व को लेकर निकाली जा रही प्रभातफेरी का समापन सोमवार को बड़ी प्रभातफेरी के साथ हुआ। पंच प्यारे की अगुआयी में निकली बड़ी प्रभातफेरी मोर्चा रोड, पटना साहिब स्टेशन,गुरु गोव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.