पटना, जनवरी 23 -- पटना, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। वसंत ऋतु के स्वागत में बिहार संग्रहालय द्वारा पटना संग्रहालय में 'वसंत राग' कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इसमें प्रसिद्ध संगीतज्ञ सरोज दास ने हरमोनियम कई आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। वसंत राग, सरस्वती वंदना से लेकर होली के गीतों ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। तानपुरा पर अपराजिता चटर्जी ने सहयोग किया तथा तबला पर संतोष कुमार ने थाप दी। इस अवसर पर संग्रहालय के अपर निदेशक अशोक कुमार सिन्हा ने सरोज दास तथा उनके सहयोगियों को बेहतरीन प्रस्तुति के लिए आभार जताया। कलाकारों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मनित किया। मौके पर पटना संग्रहालय के अपर निदेशक सुनील कुमार झा, बिहार संग्रहालय के उप निदेशक मौमिता घोष आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.