हिन्दुस्तान संवाददाता, जुलाई 17 -- पटना के पारस हॉस्पीटल में गुरुवार को अपराधियों के हाथों मारे गए गैंगस्टर चंदन मिश्रा का बक्सर में कभी आतंक रहा था। एक समय अपराध की दुनिया में उसकी तूती बोलती थी। डेढ़ दशक पहले क्षेत्र में उसका नाम ही काफी था। बक्सर और भोजपुर पुलिस की नींद हराम कर चुके चंदन पर कई मुकदमे दर्ज हैं। उसने कुख्यात शेरू सिंह के साथ मिलकर कई लोगों को मौत के घाट उतारा था। साल 2011 शेरू और चंदन का नाम हिट लिस्ट में था। इन दोनों ने साथ मिलकर ताबड़तोड़ मर्डर किए थे। इससे पुलिस की नींद हराम हो गई थी। उस समय 19-20 लाल के इन लड़कों को पकड़ने के लिए पुलिस ने एड़ी-चोटी का पसीना एक कर दिया था। बक्सर के मेन रोड स्थित भोजपुर चूना भंडार के मालिक राजेंद्र केसरी की हत्या में कुख्यात शेरू सिंह के साथ चंदन मिश्रा का नाम सामने आया था। 2011 के अगस...