जमशेदपुर, मार्च 21 -- पटना वीमेंस कॉलेज एलुमनाई एसोसिएशन (पीडब्ल्यूसीएए) जमशेदपुर की ओरसे सोनारी स्थित एक रेस्टोरेंट में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। सदस्यों ने एक दूसरे से अबीर की होली खेली, नृत्य-संगीत के साथ लजीज व्यंजनों का भी लुत्फ़ लिया। कई मजेदार गेम रखे गए थे जिसमें विजेताओं को मटर-टमाटर की माला पहनाई गई और सदस्यों को उपहार स्वरुप गोभी, कद्दू आदि सब्जियां दी गईं। एसोसिएशन की सचिव पूनम माहथा, अध्यक्ष विद्या तिवारी के अलावा मंजू सिंह, सुमिता आनंद, जूही समर्पिता, आशा सिन्हा, रूबी सिन्हा, सुधा राय, दीपाली डोकानिया, अनुपमा सहगल, प्रतिमा सिन्हा, शिल्पी सिन्हा दत्ता एवं निधि श्रीवास्तव ने इस आयोजन का आनन्द लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.