पटना, जनवरी 19 -- पटना विवि के प्रशासनिक ढांचे को सशक्त करने के लिए सोमवार को विवि पदाधिकारी की नियुक्ति की गयी। कुलपति प्रो. नमिता सिंह ने विवि के विधि पदाधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार को नियुक्त किया। पटना लॉ कॉलेज में सहायक प्राध्यापक के पद पर कार्यरत डॉ. वीरेंद्र कुमार ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। नियुक्ति को लेकर डॉ. वीरेंद्र कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त की। विवि के डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. अनिल कुमार, प्रॉक्टर प्रो. मनोज कुमार सिन्हा, सीनेट एवं सिंडिकेट सदस्य डॉ. कुमार सत्येंद्र यादव, डॉ. अमित कुमार, डॉ. दीप नारायण कुमार, डॉ. मनोज प्रभाकर ने उन्हें बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...