निज प्रतिनिधि, मार्च 20 -- बिहार के जहानाबाद जिले में गुरुवार को पटना से आई विजिलेंस टीम ने छापेमारी कर रिश्वत लेते दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (विजिलेंस) ने रतनी प्रखंड कार्यालय स्थित नाजिर के रूम में अचानक धावा बोल दिया। वहां मौजूद प्रखंड नाजिर दिनेश कुमार प्रभाकर और रतनी प्रखंड प्रमुख अशर्फी खातून के पति मोहम्मद बबन को 40 हजार रुपये की घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा। नाजिर के पास से 15 हजार और प्रखंड प्रमुख के पति के पास से 25 हजार रुपये बरामद किए गए। विजिलेंस की इस कार्रवाई से प्रखंड नाजिर कार्यालय में अफरातफरी मच गई। छापेमारी टीम ने 4 डीएसपी समेत 16 सदस्य शामिल रहे। इस छापेमारी दल नेतृत्व विजिलेंस पटना के डीएसपी पवन कुमार ने किया। इनके साथ डीएसपी राजन प्रसाद, शशि शेखर, श्यामबाबू के अलावा पीटीसी मणिकांत, रवि शेखर, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.