पटना, जनवरी 16 -- पटना लॉ कॉलेज में 15 अतिथि शिक्षक नियुक्त किए जाएंगे। इसकी मंजूरी राजभवन से भी मिल गई है। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. योगेंद्र कुमार वर्मा और सहायक प्राध्यापक डॉ. वीरेंद्र पासवान ने बताया कि 15 नये अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति के लिए एक प्रस्ताव पटना विवि के माध्यम से राजभवन भेजा गया था। अब इसकी मंजूरी मिल गयी है। अब अतिथि शिक्षक रखे जाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...