मुख्य संवाददाता, जून 18 -- पटना में यातायात पुलिस के 24 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। इन पर देर से ड्यूटी पर पहुंचने का आरोप है। निलंबित किए गए यातायात पुलिस के कर्मी पटना एयरपोर्ट समेत अन्य इलाकों में तैनात थे। जिन पर कार्रवाई हुई है उनमें 19 महिला और पांच पुरुष दोनों पुलिसकर्मी शामिल हैं। सूत्रों की मानें तो पटना एयरपोर्ट, सचिवालय समेत अन्य इलाकों में ड्यूटी करने वाले सिपाही रैंक के पुलिसकर्मी अपने कार्यस्थल पर देर से पहुंचे थे। हाजिरी लगाने में भी पुलिसकर्मियों ने देर की। इसकी सूचना यातायात एसपी को मिली। इसके बाद यातायात एसपी ने इस मामले की जांच कराई। साक्ष्य देखे गये तो पता चला कि पुलिसकर्मियों ने ड्यूटी पर पहुंचने में देर की। फिर यातायात एसपी ने सभी को निलंबित करने के आदेश दे डाले। यह भी पढ़ें- बिहार के 8 जिलों में भारी बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.