पटना, जनवरी 3 -- बिहार में जारी भीषण ठंड और शीतलहर के चलते पटना में 8वीं तक के सभी स्कूल 8 जनवरी तक बंद रहेंगे। ठंड में बच्चों की सेहत के मद्देनजर जिला प्रशासन ने ये फैसला लिया है। इससे पहले 5वीं तक के स्कूल 5 जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया था। लेकिन ठंड बढ़ने के बाद अब 8वीं तक के विद्यालय भी 8 जनवरी तक बंद रहेंगे। वहीं आठवीं से ऊपर तक के स्कूल विद्यालय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक ही संचालित किए जाएंगे। यह आदेश सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, निजी और सीबीएसई, आईसीएसई समेत अन्य बोर्ड से संबद्ध स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा। पटना के डीएम डॉ० त्यागराजन एस.एम ने आदेश जारी किया है। आपको बता दें पहाड़ी इलाकों में हो रही भारी बर्फबारी से मैदानी क्षेत्रों में ठंड और बढ़ गई है। बर्फीली हवा के प्रवाह से बिहार भी कांप रहा है। अधिकतम तापमान मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.