पटना, अक्टूबर 4 -- बिहार में शनिवार को हुई भारी बारिश से अव्यवस्था का माहौल बन गया। राजधानी पटना के मीठापुर सब्जी मंडी में सड़क तेज बारिश की वजह से धंस गई। इसके अंदर पिकअप गाड़ी पलट गई। रोड पर आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। बताया जा रहा है कि 3 साल पहले ही इस सड़क का निर्माण हुआ था। मूसलाधार बरसात होने से सड़क के नीचे की मिट्टी खिसक गई, जिस वजह से डामर रोड धंस गया। रोड पर करीब 10 फीट गहरा गड्ढा हो गया है। जानकारी के अनुसार दयानंद स्कूल के पास मीठापुर पुल के नीचे वाला डामर रोड धंस गया। यह वाकया शनिवार सुबह का बताया जा रहा है। सड़क धंसने के दौरान उस पर गुजर रहे दो पिकअप वाहन उसमें पलट गए। बाद में उनके अंदर से सामान खाली कर गाड़ियों को किसी तरह बाहर निकाला गया। यह भी पढ़ें- LIVE: बिहार में बारिश से तबाही, स्कूल बंद, शहर-गांव जलमग्न, रेल-विमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.