पटना, मार्च 10 -- बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों ने दिनदहाड़े बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। पटना में स्काउट एंड गाइड कैंपस में मर्डर से सनसनी फैल गई है। बता दें कि स्काउट एंड गाइड कैंपस कोतवाली पुलिस स्टेशन से कुछ ही दूरी पर स्थित है। मृतक का नाम राजेश राव केसरी बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि राजेश राव केसरी पेशे से बिजली ठेकेदार थे। बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में हुई इस घटना से इलाके में दहशत में है। राजेश राव केसरी पटना के ही कदमकुआं इलाके के रहने वाले हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यहां राजेश राव केसरी की किसी से नोंकझोंक हुई थी जिसके बाद उनकी गोली मार कर हत्या कर दी गई। यह काफी पॉश इलाका माना जाता है। दिनदहाड़े हत्या की वारदात के बाद यहां डीएसपी समेत की अन्य अधिकारी पहुंच चुके हैं। बताया जा रहा है कि फोरेंसिक विभाग की टीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.