नई दिल्ली, फरवरी 27 -- बिहार की राजधानी पटना में सुबह-सुबह स्कूल के पास एक महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। चाकू गोद कर महिला की हत्या की गई है। पटना से सटे दानापुर में महिला की लाश मिली है। जानकारी के मुताबिक, शाहपुर मध्य विद्यालय के समीप बगीचे में एक महिला का चाकू मारकर हत्या कर फेंकी गई शव बरामद की गई है। मृत महिला शाहपुर बभनईया निवासी धर्मेंद्र कुमार की पत्नी ज्योति कुमारी उर्फ गुड़िया बताई जा रही है। मृतक महिला की उम्र 40 वर्ष बताई जा रही है। मृतक चौका बर्तन का काम करती थी। महिला की लाश यहां कैसे आई? अभी इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। स्कूल के नजदीक महिला की हत्या हुई है या फिर कहीं और हत्या कर उनके शव को यहां फेंका गया है अभी इसके बारे में भी कुछ भी जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस विभिन्न एंगलों से मामले की तफ्तीश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.