पटना, सितम्बर 6 -- राजधानी पटना में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई। जब सड़क पर पलटे दूध टैंकर से दूध लूटने की होड़ मच गई। लोग बाल्टी और बोतल लेकर टैंकर से दूध भरते दिखे। दरअसल जक्कनपुर थाना क्षेत्र के दशरथा मोड़ पर दूध का टैंकर बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ऑटो पर पलट गया। इस दुर्घटना में बाइक सवार बाल बाल बच गया। हालांकि ऑटो पर सवार 2 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। टैंकर पलटने के बाद आसपास के लोगों में दूध लूटने की होड़ मच गई। इसकी वजह से काफी देर तक जाम लग रहा। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। एक तरफ जहां पुलिसकर्मी घायलों को अस्पताल पहुंचाने में जुटे रहे, तो वहीं दूसरी तरफ घटना स्थल पर लोग दूध की लूट करते नजर आए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भीड़ को संभालने में पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। जैसे ही लोगों को पता चला कि दू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.