पटना, फरवरी 1 -- बिहार की राजधानी पटना में अलग-अलग जगहों पर रविवार को भयानक सड़क हादसे हुए। इन दो सड़क हादसों में कुल 9 लोगों की मौत हो गई है। बिहटा में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने सबको मर्माहत कर दिया है। यहां यात्रियो से भरी ऑटो को एक ट्रक ने उड़ा दिया। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। सड़क हादसे में 2 लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि सभी मृतक एक ही परिवार के हैं। सभी लोग भोजपुर जिले के आरा के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि मनेर में मख्दूम शाह याहिया के सालाना उर्स के अवसर पर चादरपोषी कर लौट रहे 6 लोगों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। बिहटा के लेखन टोला में रविवार तड़के 3 बजे यह घटना हुई है। आरा के रहने वाले 8 लोग एक टेम्पू से घर लौट रहे थे। बिहटा लेखन टोला के समीप ट्रक से टेम्पो की टक्कर हो गई। टेम्पो सवार 5 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.